आईपीएल 2020 (IPL 2020) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरूवार यानी 19 दिसंबर को कोलकाता में की जा रही है. इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को इस सीजन के लिए केकेआर ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा है. वह अबतक के आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खरीदे जाने वाले खिलाड़ी हैं. आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह हैं. युवराज सिंह को 2015 की नीलामी में 16 करोड़ रुपये मिल चुके हैं.
वहीं मैक्सवेल को पंजाब किंग्स इलेवन ने 10.75 करोड़ में और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आरोन फिंच को 4.5 करोड़ रुपये में खरीदा. दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस को आरसीअी ने 10 करोड़ तो सैम करन को सीएसके ने 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा. शिमरॉन हेटमेयर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा.
ये है आइपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट:
खिलाड़ी | राशि | साल | किस टीम ने खरीदा ? |
युवराज सिंह | 16 करोड़ | 2015 | दिल्ली |
पैट कमिंस | 15.5 करोड़ | 2019 | केकेआर |
बेन स्टोक्स | 14.5 करोड़ | 2017 | राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स |
युवराज सिंह | 14 करोड़ | 2014 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
बेन स्टोक्स | 12.5 करोड़ | 2018 | राजस्थान रॉयल्स |
रवींद्र जडेजा | 12 करोड़ | 2012 | चेन्नई सुपर किंग्स |
गौतम गंभीर | 11.04 करोड़ | 2009 | कोलकाता नाइट राइडर्स |
केविन पीटरसन | 9.8 करोड़ | 2009 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
एंड्रयू फिल्टॉफ | 9.8 करोड़ | 2009 | चेन्नई सुपर किंग्स |
महेंद्र सिंह धोनी | 9.5 करोड़ | 2008 | चेन्नई सुपर किंग्स |
शेन वॉटसन | 9.5 करोड़ | 2016 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
वरुण चक्रवर्ती | 8.4 करोड़ | 2019 | पंजाब |
जयदेव उनादकट | 8.4 करोड़ | 2019 | राजस्थान |
ग्लेन मैक्सवेल | 5.3 करोड़ | 2013 | मुंबई इंडियंस |
पैट कमिंस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ियों में युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा, गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, वरुण चक्रवर्ती, जयदेव उनादकट शामिल हैं. वहीं, आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियोंं की सूची में पैट कमिंस, बेन स्टोक्स, केविन पीटरसन, एंड्रयू फिल्टॉफ, शेन वॉटसन और ग्लेन मैक्सवेल शामिल हैं.