इन दिनों हर कोई दूसरा शख्स आपको बिटक्वॉइन और ब्लॉकचेन पर बात करता दिख जाएगा। मगर क्या हर दूसरे बोलने और सुनने वाले को क्या ब्लॉकचेन का मतलब पता है, यये सवाल सबसे बड़ा है। अक्सर हम टर्म पर बात करने उसपर खेलने से नहीं चूकते हैं, भले ही हमें उसके बार में गहराई से पता हो या ना हो। खैर हम सुनिश्चित करेंगे इस खबर को पढ़ने के बाद ब्लॉकचेन का नाम सुनने पर ना सिर्फ आप इसपर प्रतिक्रया दें पाएं बल्कि इसका विषलेषण भी कर सकें। क्या हैं BLOCKCHAIN? ब्लॉकचेन को जानने से पहले आप इस बात को बखूबी समझ लें, कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और बिटक्वॉइन दोनों गंगा के दो अलग किनारे हैं। यानी दोनों पूरी तरह से अलग हैं। ब्लॉकचेन एक टेक्नोलॉजी, एक प्लेटफॉर्म हैं जहां ना सिर्फ डिजिटल करेंसी बल्की किसी भी चीज को डिजिटल बनाकर उसका रिकॉर्ड रखा जा सकता है। यानी ब्लॉकचैन एक डिजिटल लेजर हैं। वहीं बिटक्वॉइन एक डिजिटल माध्यम है, जिसके जरिए हम और आप या कोई अन्य कुछ चीजें बेंच औऱ खरीद सकता है। हालांकि इसे करेंसी कहना गलत हैं, क्योंकि इसकी असल दुनिया में कोई वैल्यू नहीं हैं। अगर आप डेरा सच्चा सौदे से वाखिफ हैं, तो इसे आप इस तरीके से समझें की सच्चा सोदा में आपको कोई सामान खरीदने के लिए अलग से सिक्के दिए जाते थे, जिसकी कीमत सिर्फ सच्चा सौदा के अंदर थी, बाहर बाजार में वो एक कूड़ा थी, इसी तरह बिटक्वाइन भी है। -
उम्मीद है कि अभी तक आप ब्लॉकचेन समझ चुके होंगे, साथ ही बिटक्वॉइन औऱ ब्लॉकचेन के बीच का अंतर भी। बहरहाल सबसे पहले बात करते हैं उस चीज की जिसे हम ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से बदल सकत हैं। बैंकिंग सेक्टर में ब्लॉकचेन की टेक्नोलॉजी बड़ा बदलाव कर सकती है। बैंकिग सेक्टर अमूमन आइडेंडिटी चोरी, कॉस्ट एफिशिएंशी जासी तमाम चीजे देखती है। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल से ये सेफ औऱ लो कॉस्ट हो सकती है।
क्लाउड स्टोरेज: स्टोरेज एक ओपन सोर्स क्लाउड स्टोरेज प्रोग्राम प्रोग्राम है, जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है जहां आप अपना एक्सच्रा हार्ड ड्राइव स्पेस बेंच सकते हैं । -
पब्लिक रिकॉर्ड : सरकार के पास कई सारे रिकॉर्ड हैं जो फाइलों में बंद पड़े हैं। अक्सर इनके खोने या किसी कारण नष्ट होने के च्लते सरकार के लिए इनकी सुरक्षआ निश्चित करना मुश्किल हो जाता है। लिहाजा ब्लॉकचेन इसके लिए एक बड़ा सॉल्यूशल बन सकती हैं। सरकार डाटा को एनकोड करके डिडिटल लेजर पर अपलोड कर सकती है।
-
लैंड डील में इस्तेमाल: ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके लैंड डील को सरल बनाया जा सकता है। इसके दौरान होने वाले डॉक्यूमेंट के काम को सेफ और आसान बनाने के लिए ब्लॉकचेन एक बड़ा मददगार साबित हो सकता है। तेलांगना और आंध्र प्रदेश लैंड डील के लिए इसका इस्तेमाल कर रही हैं।
