2023 Mahindra XUV400 EV Launched in India: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने SUV सेगमेंट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च की. भारतीय बाजार में कंपनी की पहली ईवी Mahindra XUV400 की एक्स-शोरुम कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू है. महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग रिपब्लिक डे यानी 26 जनवरी 2023 से शुरू होगी. नई SUV दो वैरिएंट में उपलब्ध कराई जाएगी. कंपनी नई इलेक्ट्रिक महिंद्रा XUV400 EL वैरिएंट की डिलीवरी मार्च 2023 और XUV400 EC वैरिएंट की डिलीवरी दिवाली फेस्टिव सीजन के आसपास कराएगी. इसमें 7 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बच्चों के लिए आरामदायक सीट सहित ढेरों खूबियां देखने को मिलेगी. आइए तस्वीरों के जरिए नई ईवी के खास फीचर्स के बारे में जानें.
-
2023 Mahindra XUV400 SUV पहले 5,000 ग्राहकों को शुरूआती एक्स-शोरुम कीमत में मिलेगी.
-
2023 Mahindra XUV400 SUV : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की नई इलेक्ट्रिक SUV की एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये के बीच है.
-
ग्राहकों के पास खरीदारी के लिए महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक SUV, 2023 Mahindra XUV400 पांच कलर में उपलब्ध होगी. नई इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Tata Nexon EV और MG ZS EV से देखने को मिलेगी.
-
कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक 2023 Mahindra XUV400 SUV के दो वैरिएंट को भारतीय बाजार में पेश किया है. दावा है कि सिंगल चार्ज पर ये गाडियां 375 किलोमीटर से 456 किलोमीटर दूरी की रेंज (MIDC) देंगी.
-
2023 Mahindra XUV400 SUV के टॉप वैरिएंट में 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले और ब्लूसेंस ऐप कनेक्विविटी जैसे 60 से अधिक खास फीचर्स दिए गए हैं.
-
2023 Mahindra XUV400 SUV में सेफ्टी के लिहाज से 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, बच्चों के लिए आरामादायक सीट दिए गए हैं.