Top 10 selling cars in October 2022: ऑटो सेक्टर के लिए अक्टूबर का महीना सेल्स के लिहाज से बहुत ही शानदार रहा. फेस्टिव सीजन के चलते लोगों ने जमकर वाहनों की खरीदारी की है. आज हम आपको अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं. मारुति सुजुकी इस लिस्ट में अपना दबदबा बरकरार रखने में कामयाब रही है. इन टॉप 10 कारों में से 7 कारें मारुति सुजुकी की हैं. द सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग (SIAM) ने अक्टूबर सेल को लेकर अपने आंकड़े जारी कर दिये हैं. SIAM की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक अक्टूबर के महीने में कुल 2,91,113 पैसेंजर व्हीकल की बिक्री की हुई है, जो पिछले साल की इस अवधि से 29 फीसदी ज्यादा है.
अक्टूबर में सेल हुई कारों की डिटेल्स
रैंक | निर्माता कंपनी | मॉडल | अक्टूबर 22 | अक्टूबर 21 | सालाना इजाफा |
1 | मारुति सुजुकी | ऑल्टो | 21,260 | 17,389 | 22% |
2 | मारुति सुजुकी | वैगन आर | 17,945 | 12,335 | 45% |
3 | मारुति सुजुकी | स्विफ्ट | 17,231 | 9,180 | 88% |
4 | मारुति सुजुकी | बैलेनो | 17,149 | 15,573 | 10% |
5 | टाटा | नेक्सन | 13,767 | 10,096 | 36% |
6 | मारुति सुजुकी | डिज़ायर | 12,321 | 8,077 | 53% |
7 | हुंडाई | क्रेटा | 11,880 | 6,455 | 84% |
8 | टाटा | पंच | 10,982 | 8,453 | 30% |
9 | मारुति सुजुकी | अर्टिगा | 10,494 | 12,923 | -19% |
10 | मारुति सुजुकी | विटारा ब्रेज़ा | 9,941 | 8,032 | 24% |
Maruti Suzuki Alto
मारुति सुजुकी ऑल्टो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. अक्टूबर में मारुति सुजुकी ने 21,260 ऑल्टो कार की सेल की, जो पिछले साल की इस अवधि के मुकाबले 22 फीसदी ज्यादा है. अक्टूबर 2021 में 17,389 ऑल्टो कार की बिक्री दर्ज की गई थी.
Maruti Suzuki WagonR
इस लिस्ट में दूसरे नंबर है मारुति सुजुकी WagonR. इस टॉलबॉय हैचबैक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अक्टूबर में मारुति सुजुकी ने 17,945 WagonR की सेल की थी, जो पिछले साल की इस अवधि के मुकाबले 45 फीसदी ज्यादा है. अक्टूबर 2021 में 12,335 WagonR कारों की सेल रिकॉर्ड की गई थी.
Maruti Suzuki Swift
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार है. पिछले महीने मारुति सुजुकी ने 17,231 स्विफ्ट कारों की सेल की थी, जो पिछले साल की इस अवधि के मुकाबले 88 फीसदी ज्यादा है. अक्टूबर 2021 में कंपनी ने इस मॉडल की 9,180 कारों की बिक्री की थी.
Maruti Suzuki Baleno
मारुति सुजुकी की Baleno इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. अक्टूबर में इस प्रीमियम हैचबैक की 17,149 कारों की बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले साल की इस अवधि के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा है. अक्टूबर 2021 में मारुति सुजुकी ने 15,573 Baleno कार की सेल की थी.
गुजरात में बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, अब तक 166 उम्मीदवार घोषित, 16 का एलान अब भी बाकी
Tata Nexon
Tata Nexon इस लिस्ट में 5वें नंबर पर है. अक्टूबर के महीने में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल 13,767 कारों की सेल हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 36 फीसदी ज्यादा है. अक्टूबर 2021 में Tata Nexon की 10,096 कारों की बिकी हुई थी.
Maruti Suzuki Dzire
Maruti Suzuki Dzire इस लिस्ट में 6वें नंबर पर है. अक्टूबर के महीने में मारुति सुजुकी डिज़ायर की 12,321 कारों की सेल हुई थी, जो पिछले साल की इस अवधि के मुकाबले 53 फीसदी ज्यादा है. अक्टूबर 2021 में कंपनी ने 8,077 डिजायर कार की बिक्री की थी.
Hyundai Creta
Hyundai क्रेटा इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है. अक्टूबर में कंपनी ने इस मॉडल की करीब 11,880 कारों की सेल की है, जो पिछले साल की इस अवधि के मुकाबले 84 फीसदी ज्यादा है. अक्टूबर 2021 में 6,455 Hyundai Creta की सेल रिकॉर्ड की गई.
Tata Punch
Tata Punch इस लिस्ट में 8वें नंबर पर है. अक्टूबर के महीने में इस मॉडल की कुल 10,982 कारों की सेल हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा है. अक्टूबर 2021 में Tata Punch की 8,453 कारों की बिक्री दर्ज की गई.
Maruti Suzuki Ertiga
सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 गाड़ियों की लिस्ट में मारुति सुजुकी की यह एक और कार है. इस लिस्ट में Maruti Suzuki Ertiga 9वें नंबर पर है. अक्टूबर में मारुति सुजूकी ने इस मॉडल की 10,494 कारों की सेल की थी, जो पिछले साल की इस अवधि के मुकाबले 19 फीसदी कम है. अक्टूबर 2021 में Maruti Suzuki Ertiga की 12,923 कारों की सेल हुई थी.
Maruti Suzuki Vitara Brezza
इस लिस्ट में Vitara Brezza मारुति सुजूकी की एक और कार है. कंपनी ने अक्टूबर में इस मॉडल की 9,941 कारों की बिक्री की थी, जो पिछले साल के मुकाबले 24 फीसदी ज्यादा है. अक्टूबर 2021 में कंपनी ने इस मॉडल की 8,032 कारों की सेल की थी.
(Article by Arushi Rawat)